हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश ब्लड प्रेशर न...

    ब्लड प्रेशर नियंत्रण में कैसे रखे ? | Saint dr Msg

    blood-pressure

    भोजन को जितना ज्यादा हो सके चबाकर खाना चाहिए। पानी और दूसरे तरल पदार्थों को जल्दी और झटके से नहीं पीना चाहिए। बल्कि धीरे-धीरे ऐसे गले से नीचे उतारना चाहिए मानो उसे चबाकर खाया जा रहा हो। ऐसा करने से सेहत भी बनेगी और पाचन तंत्र भी अच्छा रहेगा।
    -पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां।

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिल का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन वर्तमान में अनियमित दिनचर्या के कारण उच्च रक्तचाप और निम्न रक्तचाप की समस्या बढ़ रही है। (Blood pressure) सामान्य: ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। किसी के शरीर में रक्त प्रवाह सामान्य से कम (80 से कम) हो जाता है तो उसे लो ब्लड प्रेशर कहते है और यह रक्त प्रवाह 130 से बढ़ जाता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं।

    आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें यह रामबाण उपचार| Ram Rahim TIPS

    blood-pressure

    उच्च रक्तचाप की स्थिति में Baba Ram Rahim

    धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ने से रक्त प्रवाह बढ़ जाता हैं, इसे सामान्य लाने के लिए दिल को सामान्य से अधिक क ाम करने की आवश्यकता पड़ती हैं। इसलिए दिल की धड़कन बढ़ जाती है, जिसके कारण उल्टी, सिर दर्द व चिड़चिड़ापन शुरू हो जाता है। कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते रहते हैं तो कई डॉक्टरों के चक्कर लगाते रहते हैं।

    हम  6 घरेलू उपाय अपनाकर इस पर काफी सीमा तक कंट्रोल कर सकते है।

    लहसुन

    लहसुन आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है, इससे आपका दिल हमेशा सेहतमंद रहता है।

    नमक का सेवन कम करें Baba Ram Rahim

    नमक का अधिक सेवन करने से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। रक्तचाप कम करने के लिए अपने भोजन में नमक की मात्रा कम करनी चाहिए। डॉक्टरों का मानना है कि नमक में मौजूद सोडियम की अधिक मात्रा उच्च-रक्तचाप का कारण बनती है।

    आलू का सेवन

    आहार में पोटेशियम युक्त फलों व सब्जियों को शामिल करने से आप रक्तचाप को कम कर सकतें हैं। पोटेशियम क ी नियमित मात्रा के सेवन से आप स्वयं को उच्च रक्तचाप से दूर रख सकते हैं। आलू के साथ-साथ शकरकं दी, टमाटर, संतरे का रस, केला, राजमा, नाशपाती, किशमिश, सूखे मेवे और तरबूज आदि में पोटेशियम काफी मात्रा में होता है।

    संगीत | Baba Ram Rahim

    संगीत आपके रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। यदि आप धीमी आवाज में मधुर संगीत सुनें तो आपको उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। रूहानी भजन जहाँ आपको शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करेंगे, वही आपकी आत्मा को भी ताजगी प्रदान करेंगे।

    आराम है जरूरी | Baba Ram Rahim

    बेशक जीवन में कामयाबी के लिए काम करना जरूरी है लेकिन आराम की अहमीयत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दिन-रात पैसे बनाने की मशीन की तरह लगे रहना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। कम-से-कम 5-8 घंटे की नींद अवश्य लें।

    बी.पी. क म होने की स्थिति | Baba Ram Rahim

    रक्तचाप कम होना, मतलब ब्लड का प्रवाह कम होना है। इस स्थिति को गंभीरता से ना लिया जाए तो इसका असर शरीर के दूसरे अंगो पर भी पड़ सकता है। क्योंकि शरीर में ब्लड का दबाव कम होने के कारण रक्त आवश्यक अंगों तक नही पहुँच पाता जिससे उनके कार्यों मे बाधा पहुँचती है। ऐसे में दिल, किडनी, फेफड़े और दिमाग आंशिक रूप से या पूरी तरह से काम करना भी बंद कर सकते है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।