हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home खेल world cup 202...

    world cup 2023: बाबर आजम का लीक व्हाट्सऐप चैट से मचा हड़कंप! पीसीबी को देना पड़ा बयान

    world cup 2023
    world cup 2023: बाबर आजम का लीक व्हाट्सऐप चैट से मचा हड़कंप! पीसीबी को देना पड़ा बयान

    लाहौर (एजेंसी)। world cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को देश के एक टीवी चैनल पर दिखाये गये क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और पीसीबी के सीओओ सलमान नासिर की बातचीत वाले व्हाट्सऐप चैट को नकली और मनगढ़ंत करार दिया है। पीसीबी ने आज इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के एक टीवी चैनल और कुछ पत्रकारों द्वारा किए जा रहे दावे गलत है। बाबर आजम का लीक व्हाट्सऐप चैट नकली और मनगढ़ंत है।

    उल्लेखनीय है पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने बाबर आजम का निजी व्हाट्सऐप चैट लीक होने का दावा किया है। इस दावे के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के सीओओ सलमान नासिर के साथ बातचीत की थी।

    world cup 2023
    world cup 2023: बाबर आजम का लीक व्हाट्सऐप चैट से मचा हड़कंप! पीसीबी को देना पड़ा बयान

    पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीद के लिए बंगलादेश को होगा हराना | world cup 2023

    पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 31वें मुकाबले में बंगलादेश को हर हाल में हराना होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले जाने वाला मुकाबला पाकिस्तान और बंगलादेश के लिए अहम है। पाकिस्तान जहां अपनी सेमीफाइनल की उम्मीद तथा बंगलादेश तालिका में अपनी स्थिति में सुधार के लिए भिड़ेंगे।

    मौजूदा विश्वकप में पाकिस्तान दो मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर हैं। वहीं बंगलादेश को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और वह 9वें स्थान पर है। पाकिस्तान को लगातार चार मुकाबलों में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के क्षेत्र में खराब प्रदर्शन के कारण हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान का पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा था। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे बल्ले और गेंद से बहतरीन प्रदर्शन करते हुए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

    वहीं बंगलादेश का प्रदर्शन भी इस विश्व कप में कुछ खास नहीं रहा है। बंगलादेश के कप्तान शाकिब अल हसन इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में उनसे इस मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले आंकड़ों के अनुसार बंगलादेश के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 38 एकदिवसीय मैच खेले गए हैं। जिनमें से पाकिस्तान को 33 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि बंगलादेश सिर्फ पांच मकुाबले जीता है। एकदिवसीय विश्व कप में दोनों टीमों के बीच सिर्फ दो बार भिड़ंत हुई है। दोनों टीमें ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। ऐसे में पाकिस्तान का पलड़ा मैच में थोड़ा भारी रहेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here