हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खराब वाटर मीट...

    खराब वाटर मीटर बदलकर अमृत 2.0 के तहत लगेंगे स्मार्ट मीटर : जोशी

    Jaipur News
    जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी

    बकाया पानी के बिल एक साथ नहीं भेजे जाएंगे | Jaipur News

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के तीन शहरों में 30 हजार खराब वाटर मीटर बदलकर स्मार्ट वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इसमें जयपुर शहर के 15 हजार खराब मीटर बदलना भी शामिल है। इसके लिए 25 करोड़ रूपए का अनुमोदन किया गया है। Jaipur News

    जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी (Dr. Mahesh Joshi) ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलने की प्रक्रिया जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत जयपुर शहर के शेष करीब 1 लाख 35 हजार खराब मीटर भी अमृत 2.0 के तहत क्रमबद्ध तरीके से बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अमृत योजना के तहत पहले जयपुर शहर के करीब 71 हजार 300 वाटर मीटर क्रमबद्ध तरीके से बदले जा चुके हैं। Jaipur News

    उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जयपुर शहर के उपभोक्ताओं को दो माह से अधिक के पानी के बकाया बिल एक साथ नहीं भेजकर निश्चित समय अंतराल पर भेजे जाएं ताकि किसी भी उपभोक्ता पर एक साथ आर्थिक भार नहीं आए। डॉ. जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणा के तहत प्रदेश में चालू मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 15 हजार लीटर तक जल उपभोग पर जल शुल्क में शत-प्रतिशत छूट दी गई है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– National Handloom Week 3-7 अगस्त तक जवाहर कला केंद्र में होगा आयोजित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here