हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बागपत की प्रस...

    बागपत की प्रसिद्ध निशानेबाज दादी चंद्रो का निधन

    Baghpat's famous shooter Dadi Chandro passed away

    मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर इन्सां शुक्रवार को मेरठ के अस्पताल में अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजी। वे लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी हुर्इं थी। वहीं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल में बच्चों के साथ शूटिंग के अनुभव साझा करती थी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली 89 साल की निशानेबाज चंद्रो तोमर इन्सां इसी सप्ताह बीमार हो गर्इं थी। इसके बाद वीरवार को उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    नेशनल और राज्य लेवल पर शूटर दादी ने निशानेबाजी में कई पदक जीते थे। शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली थीं। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता लाजवाब थी। वह लगातार ट्विटर पर सक्रिय रहती थीं। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती और उन्हेंं विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है। उन्होंने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनी। चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी शुरू की थी, तब उनकी उम्र 60 साल थी, इसके बावजूद उन्होंने कई नेशनल चैम्पियनशिप जीतीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।