हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश बंसल को मिला ...

    बंसल को मिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व

    Bansal gets additional Charge of Congress treasurer

    नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को पार्टी के (Congress Treasurer) कोषाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती गांधी ने इस पद के लिए बंसल के नाम को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि बंसल को तत्काल यह अतिरिक्त दायित्व संभालने को कहा गया है। वह पार्टी के प्रशासनिक विभाग के प्रभारी महासचिव भी हैं। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन के बाद यह पद खाली हो गया था और पार्टी अध्यक्ष ने बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। पटेल का कोरोना से संक्रमित होने के कारण दो दिन पहले ही निधन हो गया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।