हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश कर्नाटक के अग...

    कर्नाटक के अगले सीएम होंगे बसवराज बोम्मई

    Basavaraj-Bommai

    नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी उठा पटक के बीच आज भाजपा ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया है। बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के पुत्र हैं। बसवराज येदियुरप्पा के बहुत करीबी हैं और लिंगायत समुदाय से आते हैं।

    येदियुरप्पा के इस्तीफे से दु:खी समर्थक ने आत्महत्या की

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे से आहत होकर उनके एक समर्थक ने आत्महत्या कर ली है जिस पर मुख्यमंत्री ने युवकों से ऐसे कदम नहीं उठाने का आग्रह किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान रवि(35) के तौर पर की गई है और वह चामराजनगर जिले के बोम्मालपुर गांव का रहने वाला था। येदियुरप्पा ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में अनेक उतार चढ़ावों का होना आम बात है और युवाओं को ऐसे कदम उठाने से परहेज करना चााहिए।

    उन्होंने कहा, ‘यह सही कदम नहीं हैं और मुझे रवि के आत्महत्या करने पर बहुत दुख है। मैं उसके इस तरह के लगाव से अभिभूत हूं लेकिन इस तरह के कदमों की सराहना नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने कन्नड भाषा में किए गए टवीट में कहा, ‘अगर किसी परिवार को इस तरह के दुख का सामना करना पड़े तो इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।