हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धोबियाना बस्त...

    धोबियाना बस्ती में बठिंडा पुलिस की छापेमारी, कुछ लोग घरों को ताले लगाकर भागे

    Bathinda News
    Bathinda News: धोबियाना बस्ती में बठिंडा पुलिस की छापेमारी, कुछ लोग घरों को ताले लगाकर भागे

    बस्ती के सभी रास्तों पर पुलिस बैरिकेडिंग रही | Bathinda News

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Police Raid: बठिंडा में पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत धोबीयाना बस्ती में छापेमारी की। यह बस्ती नशे के कारोबार के लिए बदनाम है। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ लोग आपने घरों में ताला लगाकर भाग गए।एसएसपी अवनीत कौर ने बताया कि नशे का कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन ईगल के तहत नशे को कारोबार की जांच की जा रही है। Bathinda News

    कुछ हॉटस्पॉट पुलिस ने निश्चित किए हैं। इन हॉटस्पॉट पर पुलिस छापेमारी कर रही है। धोबीयाना बस्ती के सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की और लोगों की जांच की गई। इस समय पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। वहीं कुछ लोग घरों को लॉक लगाकर फरार हो गए। इन लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी ये लोग घर वापस आएंगे पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। Bathinda News

    पुलिस ने कुछ घरों के अंदर जाकर सामान की तलाशी ली है। एसएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार को बंद करने के लिए इसी तरह से छापेमारी की जाएगी और नशा तस्करी करने वाले लोगो किसी भी हालत में नहीं बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– शमा परवीन ने जीता ‘मिस तीज’ का खिताब

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here