हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल अंजू बॉबी जॉर...

    अंजू बॉबी जॉर्ज को बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

    Anju Bobby George

    नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय एथलीट लांग जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज को बीबीसी वर्चुअल अवार्ड समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड भारतीय खेलों में उनके शानदार योगदान और खेलों की दुनिया में नाम कमाने की हसरत रखने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए दिया गया। वह अकेली भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने 2003 वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीता था। भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने अंजू बॉबी जॉर्ज के नाम का ऐलान किया। इस अवार्ड समारोह का आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रसारण किया गया।

    अंजू जॉर्ज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस समारोह से जुड़ी हुई थीं। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने के बाद अंजू जॉर्ज ने कहा कि इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाकर मैं बेहद खुश हूं। इतनी ज्यादा खुश कि अपनी भावनाएं भी व्यक्त नहीं कर पा रही हूँ। अपनी पूरी खेल यात्रा के दौरान मैं काफी खुशकिस्मत रही हूँ। मेरे माता-पिता और पति के समर्थन के बगैर मेरे लिए इतनी सफलता हासिल करना मुश्किल था। ये लोग हमेशा साथ खड़े रहे। इनके बगैर मैं आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती। मैंने विपरीत परिस्थितियों का भी सामना किया और उनसे बाहर भी निकल आई लेकिन इसने मुझे सिखाया कि कड़ी मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है। सही प्रेरणा और इच्छाशक्ति से सब कुछ संभव है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।