हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home खेल बीसीसीआई अध्य...

    बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली की पत्नी डोना अस्पताल में भर्ती

    कोलकाता (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को वायरल बुखार के लक्षणों के साथ शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया ने गांगुली के पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोलकाता में वुडलैंड्स अस्पताल के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, ‘उन्हें चिकनगुनिया का इलाज दिया गया है और अब वह ठीक हैं। ओडिसी नर्तकी डोना (46) को बीमारी महसूस होने के बाद मंगलवार रात को भर्ती कराया गया था और स्वास्थ्य संबंधी कई परीक्षणों में पाया गया कि वह चिकनगुनिया के से पीड़ित है। चिकनगुनिया एक संक्रमित मच्छर के काटने से होने वाला वायरल बुखार है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गांगुली भी अस्पताल आये थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here