हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Imd Alert: घर...

    Imd Alert: घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान! 40 से 60 कि.मी. प्रति घंटे से आ रही आंधी! बारिश, ओले को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी

    Imd Alert India
    Imd Alert: घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान! 40 से 60 कि.मी. प्रति घंटे से आ रही आंधी! बारिश, ओले को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी

    Imd Alert India: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। देश भर में मौसमी हलचल के बीच उत्तर भारत में बुधवार से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी हिमालय व पूर्वी राजस्थान में तेज तूफान के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विभाग व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आगामी चार दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहले धूल भरी आंधी व साथ में बारिश की संभावना बनी हुई है। 28 मई को आँधी-तूफान और बारिश तेज हो सकती है। इसी के साथ 29 व 30 मई को हवा की गति व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में 4-5 दिनों का ब्रेक आने की आशंका है। पर हरियाणा पंजाब में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश 2 जून तक जारी रहेगी।

    जून में सामान्य से अधिक होगी बारिश | Imd Alert India

    देशभर में इस बार जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। जून महीने में लॉन्ग पीरियड एवरेज का 108 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इसका मतलब है कि मौसम विभाग ने 1971-2020 की अवधि के आधार पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज को 87 सेमी निर्धारित किया है। अगर किसी साल की बारिश 87 सेमी. से ज्यादा होती है, तो उसे औसत से अधिक माना गया है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मध्य और दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य, जबकि पूर्वोत्तर में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।

    Ghaziabad: आरक्षी सौरभ मौत मामले में गाजियाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता!