हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Covid News: द...

    Covid News: देशवासियों हो जाओ सावधान, कोरोना बन रहा काल, 32 लोगों की मौत, 4 हजार के करीब सक्रिय केस

    Covid News:
    Covid News: देशवासियों हो जाओ सावधान, कोरोना बन रहा काल, 32 लोगों की मौत, 4 हजार के करीब सक्रिय केस

    Covid News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देशभर में कोराना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सोमवार सुबह तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3961 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से चार मरीजों की मौत हो गयी है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर आज सुबह साढ़े आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 3961 सक्रिय मामले हैं। अभी तक 2188 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक जनवरी से अब तक 32 लोगों की मौत हुयी है।

    पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 203 सक्रिय मामले सामने आये हैं और 370 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है लेकिन इस अवधि के दौरान चार लोगों की जान चली गयी। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड संक्रमण की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं हैं और लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल करने और कोरोना से सावधानी बरतने की जरूरत है।

    कुल सक्रिय मामलों के सबसे अधिक 1435 केरल में और उसके बाद 506 महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में 483 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 338, पश्चिम बंगाल में 331, कर्नाटक में 253, तमिलनाडु में 189, उत्तर प्रदेश में 157, राजस्थान में 69, पुड्डुचेरी में 38, आंध्र प्रदेश में 30, हरियाणा में 28, मध्य प्रदेश में 23, गोवा में 10, झारखंड में 11, ओडिशा में 12, जम्मू-कश्मीर में नौ, छत्तीसगढ में सात, बिहार और असम में पांच-पांच, पंजाब में छह, सिक्किम में चार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में तीन-तीन, मिजोरम में दो और चंड़ीगढ़ में कोरोना का एक सक्रिय मामला है।