हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update Today: दिवाली से पहले हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में ठंड की दस्तक, इन राज्यों में होगी बारिश मौसम विभाग ने दिया अपडेट

    Weather Update Today
    Weather Update Today: दिवाली से पहले हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में ठंड की दस्तक, इन राज्यों में होगी बारिश मौसम विभाग ने दिया अपडेट

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। IMD Weather Update: बारिश के कारण से उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, बिहार, पंजाब व हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश व पहाड़ों की बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्तूबर को उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। कई राज्यों में ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। Weather Update Today

    During Pregnancy Medicine: गर्भावस्था के दौरान हर महिलाओं को लेनी चाहिए ये दवाएं, बच्चें और मां की सेहत के लिए है फायदेमंद

    उत्तर प्रदेश में मौसम ने ली करवट | Weather Update Today

    वहीं उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम ने करवट ले ली है उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते पछुआ हवाएं सर्दी लेकर आई है।

    Weather Update Today
    Weather Update Today: दिवाली से पहले हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में ठंड की दस्तक, इन राज्यों में होगी बारिश मौसम विभाग ने दिया अपडेट

    दिल्ली में मौसम

    देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम अचानक बदल गया है। ठंडी व तेज हवाएं चलने लगीं है। वहीं एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में बादल छाये रहेंगे व हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक गिर सकता है।

    जानें अगले 24 घंटे का मौसम | punjab weather

    मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी हो सकती है। इसके उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलेंगी व ठंड बढ़ेगी। वहीं पंजाब, हरियाणाव राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। वहीं तमिलनाडु, केरल व लक्षद्वीप में भी बारिश हो सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश व गोवा में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here