हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश बंगाल: तृणमूल...

    बंगाल: तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

    Trinamool Congress

    इटाहार (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में शुक्रवार रात सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) (Trinamool Congress) के कार्यकर्ता विकास मजूमदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

    पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि टीएमसी कार्यकर्ता विकास मजूूूमदार मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था और इसी दौरान अज्ञात लोगों ने बहुत ही नजदीकी से उसे गोली मार दी। विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    टीएमसी युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने इस हमले के विरोध में इटाहार शहर में शनिवार सुबह छह बजे से 12 घंटे के लिए बंद का आह्वान किया है। बंद के कारण दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं और सड़कों पर वाहनों का आवागमन बहुत कम है। विकास मजूूमदार की पत्नी टीएमसी की पूर्व पंचायत नेता रह चुकी हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।