हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश IMD Alert: हो...

    IMD Alert: हो जाओ सावधान, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश मचाएगी तांडव

    IMD Alert
    IMD Alert: हो जाओ सावधान, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश मचाएगी तांडव

    IMD Alert: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार । भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून वापिस लौटने से पहले एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आमतौर पर उत्तर भारत से मानसून 15 सितंबर के आसपास तक लौटना शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार मानसून के साथ चक्रवाती या परिसंचरण वी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के मिलने से मानसून की वापसी में भी देरी हो सकती है। मानसून लौटने की देरी से उत्तर भारत के बाढ़ पीड़ित राज्यों पंजाब व हरियाणा में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारत मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों के दौरान देश के 27 राज्यों में माध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर भारत के राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में जहां बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं बाढ़ से पीड़ित पंजाब व हरियाणा में रविवार से राहत की उम्मीद है।

    White Hair Home Remedy: अगर आपके सफेद बाल बिगाड़ रहे हैं खूबसूरती तो ना हो परेशान, ये आजमाकर देखें आयुर्वेदिक टिप्स, बाल हो जाएंगे काले

    भारत मौसम विभाग के आधिकारिक मौसम बुलेटिन के अनुसार एक दिन बाद 8 सितंबर को हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल व चंडीगढ़ में माध्यम से तेज बारिश के भी आसार बने हुए हैं। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान जहाँ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

    रीजनल वेदर फॉरकास्ट सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में पिछले कई दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश हो रही है। 8 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 9 सितंबर को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

    इन राज्यों में होगी सकती है भारी बारिश

    भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में 6 से 8 सितंबर तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से अति बारिश का अनुमान लगाया गया है। 6 और 7 सितंबर को उत्तराखंड में और 8 से 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की भी संभावना है। इसी प्रकार पूर्वी और मध्य भारत में 8 से 10 सितंबर के बीच बिहार में और 10 और 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 6 दिन लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। पूर्वोत्तर भारत में 7 से 11 सितंबर तक असम और मेघालय में, जबकि 7 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में 8 से 10 सितंबर के बीच केरल में भी भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती हैं।