हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Haryana Weath...

    Haryana Weather: सावधान, हरियाणा में इस बार ठंड रूलाएगी, अभी से कर लो तैयारियां….

    Haryana Weather
    Haryana Weather: सावधान, हरियाणा में इस बार ठंड रूलाएगी, अभी से कर लो तैयारियां....

    Haryana Weather: नई दिल्ली/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। । नवंबर के प्रथम सप्ताह में देश के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंड बढ़ने लगी है। खासतौर पर हरियाणा में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड का असर बढ़ गया है। पर न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट राजस्थान में दर्ज की गई है। भारत मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान के नागौर ने न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण ठंड का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मैदानी हिस्सों में भी ठंड बढ़ रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम ठंड का एहसास अधिक होने लगा है और में गिरावट के कारण प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है, जिससे सांस संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। Haryana Weather

    मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, खासकर सुबह-शाम के वक्त। आगामी सप्ताह में भी उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री लेकर कम रहने का अनुमान है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। हालांकि इस बार कड़कड़ाती ठंड की संभावना कम है, लेकिन दिसंबर और जनवरी के महीनों में सामान्य ठंड बनी रहेगी। यह सर्दी के मौसम की शुरूआत नवंबर के पहले हफ्ते में सामान्य से थोड़ा पहले और तेज हुई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास जल्दी हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिन सुहाने रहेंगे, जबकि रातें ठंडी होंगी और बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में ठंडक बढ़ेगी।

    श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहाँ न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तथा घाटी में औसत तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम वभाग के अनुसार कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हाल ही में हुई हिमपात के कारण घाटी में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आयी है और कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अनंतनाग जिले के पर्वतीय रिसॉर्ट पहलगाम में शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी। तापमान सामान्य 1.9 से गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।