मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: स्थित भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बी.एस.सी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस शानदार प्रदर्शन ने संस्थान का नाम एक बार फिर रोशन किया है। संस्थान की प्राचार्या डॉ विजया डी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा विधि ने 77% (231 अंक) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनामिका नहारिया ने 74% (222 अंक) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर गुंजन और दीपांशु रहे, जिन्होंने 74% (221 अंक) अंक प्राप्त किए। Mirapur News
सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और संस्थान के मार्गदर्शन को दिया। प्राचार्या डॉ विजया डी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। Mirapur News
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अनुराग विजय अग्रवाल, उपनिदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा तथा समस्त शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें:– Hyderabad Police: हैदराबाद में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कमिश्नर ने घर पहुंचकर दी चेतावनी















