हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश Breaking Hind...

    Breaking Hindi News: हम पंजाब में देश के खिलाफ पनप रही किसी भी ताकत को नहीं बख्शेंगे

    Punjab government

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा है कि अगर पंजाब पर किसी की बुरी नजर पड़ी तो पंजाब की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में कुछ ऐसे तत्व थे जो विदेशी ताकतों से हाथ मिलाकर पंजाब का माहौल खराब करने की बात कर रहे थे। वे नफरत के बीज बो रहे थे। वह कानून के खिलाफ बोल रहा था। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि ये सभी इस आॅपरेशन में पकड़े गए हैं। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर, देशभक्त और ईमानदार पार्टी है। पंजाब में देश के खिलाफ पनप रही ऐसी किसी भी ताकत को हम बख्शेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि जनता ने भारी बहुमत देकर हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here