हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भजनलाल ने राज...

    भजनलाल ने राजस्थान में विकास की परिकल्पना को किया साकार

    Jaipur News
    Jaipur News: भजनलाल ने राजस्थान में विकास की परिकल्पना को किया साकार

    जयपुर (वार्ता)। भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले एक वर्ष के कार्यकाल में ही कई ऐतिहासिक फैसले एवं काम करके प्रदेश और समाज के सभी पहलुओं के विकास की परिकल्पना को साकार किया है। राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार हर नागरिक के स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास को महत्व दे रही है। इन्हीं प्रयासों को और अधिक ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश के नागरिकों ने अपने समर्थन से भजनलाल की सरकार को और सशक्त बनाया है। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप घरों और कल कारखानों में गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित की है। इससे जहां आम नागरिक को फायदा पहुंचा वहीं प्रदेश में उद्योगों के विकास से रोजगार भी बढ़ा। इस क्रम में विद्युत उत्पादन को बढ़ाकर प्रदेश अब इलेक्ट्रिसिटी डिफिशिएंट से सरप्लस बनने के लिए प्रगतिशील है। Jaipur News

    गत एक वर्ष में ही प्रसारण तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए पीजीसीआईएल के साथ 10 हजार करोड़ के कार्यों पर सहमति स्थापित की गई है। कोल इंडिया के साथ 3240 मेगावाट और 4340 मेगावाट के लिए कैप्टिव कोयले की आपूर्ति के अनुबंध किए गए हैं। इसके साथ ही गेल, एससीसीएल और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौते किए गए। वर्षों से बंद पड़ी उत्पादन इकाइयों को पुनः शुरू किया गया। 220 केवी के 2 जीएसएस तथा 132 केवी के 19 जीएसएस स्थापित किए गए। इनके परिणाम स्वरूप प्रदेश में बिजली खरीद की औसत दर में 44 पैसे प्रति यूनिट की कमी आई है।

    जल प्रबंधन की दिशा में ईआरसीपी के क्रियान्वन में प्रगति से प्रदेश के 21 जिलों के लाखों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं अपने संकल्प पत्र के अनुरूप सरकार द्वारा “स्टेट वॉटर ग्रिड” स्थापित करने के लिए 30 हजार करोड़ की लागत से रन ऑफ वॉटर ग्रिड विकसित किया जा रहा है। यह अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों से पानी को अल्पवृष्टि वाले क्षेत्रों में भेज बाढ़ और सूखा नियंत्रण में प्रभावी होगा। इसके साथ ही पिछले वर्ष में जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं पर 4722.22 करोड़ रुपए व्यय किए गए। Jaipur News

    इसी तरह जल जीवन मिशन के अधीन 10 लाख से अधिक परिवारों को नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। दो लाख 30 हजार से अधिक खराब नलकूपों को सुधार गया है। प्रदेश की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है ऐसे में कृषक परिवारों के कल्याण के लिए सरकार प्रयासरत है। पीएम किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त 2000 रुपए प्रतिमाह मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में दिए जा रहे हैं।

    राज्य सरकार द्वारा 400 से अधिक पीएमश्री विद्यालयों में तीन वर्षीय पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के संचालन की पहल प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इससे प्रदेश के भावी नागरिकों में शिक्षा की नींव सशक्त होगी वही उन्हें बेहतर उच्च शिक्षा के लिए 37 नए महाविद्यालयों की स्थापना की गई है, 33 जिला मुख्यालयों पर स्थित महाविद्यालयों पर बीबीए और कंप्यूटर साइंस जैसे समसामयिक कोर्स स्वीकृत किए, सात संभाग मुख्यालयों पर स्थिति महाविद्यालयों में एमबीए, बीसीए और एमसीए स्वीकृत किए गए। 12 महाविद्याय यूजी से पीजी में क्रमोन्नय किए गए हैं। Jaipur News

    स्वास्थ्य शिक्षा की दिशा में भी प्रदेश ने प्रगति की है। गत वर्ष प्रदेश में 500 से अधिक मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी हुई है।
    एंटी गैंग टास्क फोर्स और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स स्थापित कर अपराध और नशे से प्रदेश के युवाओं के भविष्य की रक्षा की जा रही है। 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के गठन के प्रथम चरण में 250 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और तीन महिला बटालियन की स्थापना से प्रदेश की माताओं और बेटियों को सुरक्षा और शक्ति मिली है। प्रदेश के उन्नत भविष्य को और अधिक गति देते हुए राइजिंग राजस्थान का सफल आयोजन भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– चार पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here