हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Rail Track Ja...

    Rail Track Jam: भाकियू एकता उगराहां ने किया रेलों का पहिया जाम

    Barnala News
    Rail Track Jam: भाकियू एकता उगराहां ने किया रेलों का पहिया जाम

    तीन घंटे तक किया प्रदर्शन, सरकारों के खिलाफ की नारेबाजी, जताया रोष

    • किसान अपनी मांगें मनवाने के लिए करते रहेंगे संघर्ष: नेता

    बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Rail Track Jam: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, बरनाला द्वारा राज्य स्तरीय आह्वान पर 3 घंटे के लिए ट्रैनें रोककर सरकारों की बुरी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। संगठन के विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों का ध्यान वोटों की तरफ कर दूसरी तरफ धान की खरीद बन्द कर दी गई है। केन्द्र व पंजाब सरकार द्वारा कार्पोरेट घरानों पक्षीय नीतियां बनाई जा रही हैं और किसानों की धान की फसल को मंडियों में रोला जा रहा है और गेंहू व आलू की बिजाई का समय भी नजदीक है, वहीं डीएपी खाद की किल्लत से किसानों को परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को थोड़ी-बहुत डीएपी खाद मिल भी रही है तो उसके साथ जबरदस्ती किसानों को नैनो यूरिया जैसी रासायनिक खाद दी जा रही है। Barnala News

    जोकि कृषि के काम में नहीं आती। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अगर हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके जिला प्रधान चमकौर सिंह नैणेवाल, जरनल सचिव जरनैल सिंह बदरा, सीनियर उप प्रधान दर्शन सिंह भैणी, उप प्रधान बुक्कन सिंह सैदोवाल, भगत सिंह छन्ना, ब्लॉक प्रधान जज सिंह गहल, मलकीत सिंह, दर्शन सिंह चीमा, महिला किसानों में कुलविन्दर कौर वजीदके, नवदीप कौर, परमजीत कौर, बलजिन्दर कौर, कुलवंत कौर, हरबंस कौर, राजेन्द्र कौर, सन्दीप कौर सहित अन्य मौजूद थे।

    सुनाम में किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया धरना | Barnala News

    • 12 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक पर डटे किसान

    सुनाम ऊधम सिंह वाला। Sunam Udham Singh Wala News: रविवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला संगरूर द्वारा राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला प्रधान अमरीक सिंह गंडूआं व जिला जनरल सचिव दरबारा सिंह छाजला के नेतृत्व में रेलवे ट्रैक पर 12 बजे से 3 बजे तक रेलों का चक्का जाम किया गया। राज्य उप प्रधान जनक सिंह भुटाल, राज्य सचिव जगतार सिंह व बहाल सिंह ढींडसा ने कहा कि सरकार मंडी बोर्ड को तोड़ना चाहती है। सरकारी खरीद बन्द कर कार्पोरेट घरानों को छूट देना चाहती है, जिसे पंजाब के किसान-मजदूर कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मंडियों में परेशान हो रहा है लेकिन पंजाब व केन्द्र सरकार इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।

    पराली को लेकर किसानों पर निगरानी रखने के लिए 8000 नोडल अधिकारी व ड्रोन छोड़े जा रहे हैं, लेकिन इन नोडल अधिकारियों व ड्रोनों को मंडी में परेशान होता किसान दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि मंडियों में बड़े स्तर पर कट लगाकर धान खरीदा जा रहा है और एक क्विंटल जीरी के पीछे दो से चार किलो के कट लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 50 किलो डीएपी की बोरी को 200 से 400 ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे किसानों के साथ दोहरी लूट हो रही है। नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने धान की खरीद जल्दी चालू न की तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवार पंजाब व केन्द्र सरकार होगी। इस मौके सुनाम ब्लॉक के प्रधान जसवंत सिंह तोलावाल, सुखपाल सिंह कणकवाल, भवानीगढ़ ब्लॉक के प्रधान अजैब सिंह लक्खेवाल सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर शामिल हुए। Barnala News

    यह भी पढ़ें:– Train: सरसा से लंबी दूरी की गाड़ियों चलाने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here