हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘भाकियू एकता ...

    ‘भाकियू एकता उगराहां’ ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) सांझा मोर्चा जीरा के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ गांवों में अर्थी फूंक प्रदर्शन किए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए यूनियन ब्लॉक प्रधान जगतार सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव ढाणी चिराग में पंजाब सरकार के पुतला फूंक प्रदर्शन दौरान मांग की गई है कि अवैध रुप से चल रही शराब फैक्ट्रीयां बंद की जाएं।

    यह भी पढ़ें:– जादुई कलाओं से समाज को जागरुक करने निकले हैं जादूगर सम्राट शंकर

    किसानों पर दर्ज झूठे मामले रद्द किस जाएं। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स खिलाफ पक्के मोर्चों पर डटी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के समर्थन में जत्थेबंदी द्वारा 5 जनवरी को अबोहर सीतो रोड पर लगे टोल प्लाजे 12 से 3 बजे तक जाम किए जांएगे। इसके अलावा जालंधर शहर के लतीफपुरा बस्ती के 50 से अधिक पीड़ित परिवारों के पक्ष में संघर्ष किया जाएगा। इसके अलावा भंगाला की नहरी पानी की मांग को लेकर किए जा रहे सघंर्ष में उनकी यूनियन पूरा समर्थन करेगी। इस मौके पर हरीचंद किल्लियांवाली, बलवीर सिंह, रतनदीप आदि मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here