हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में पा...

    दिल्ली में पावन भंडारे की नामचर्चा कल

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह के उपलक्ष्य में दिल्ली के राजा गार्डन में कल 10 अप्रैल रविवार को पावन भंडारे की नामचर्चा आयोजित की जाएगी।। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए 138 मानवता भलाई कार्यों को नई रफ्तार दी जाएगी। नामचर्चा को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूज्य बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल सन् 1948 में डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। आप जी ने लोगों को गुरुमंत्र देकर मानवता भलाई के कार्यों पर चलने का रास्ता बताया। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने हजारों सत्संग कर लाखों लोगों को गुरमंत्र देकर इंसानियत की राह पर चलाया। वर्तमान में हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मानवता भलाई के इस कारवां को गति देते हुए करोड़ों लोगों को गुरुमंत्र देकर उनका जीवन सार्थक किया। आज करोड़ों की संख्या में साध-संगत पूज्य गुरू जी की शिक्षाओं पर चलकर नशे व अन्य कुरीतियों से तौबा कर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पूज्य गुरू जी ने 29 अप्रैल 2007 को रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here