हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Bharat Bachao Rally: न मैं माफी मांगूंगा न कोई कांग्रेस वाला: राहुल गांधी

    Bharat Bachao Rally, Rahul Gandhi

    भारत बचाओ रैली: गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

    Bharat Bachao Rally

    Edited by Vijay Sharma

    नई दिल्ली (एजेंसी)(Bharat Bachao Rally) मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। और न कोई कांग्रेस वाला माफी मांगेगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है। उनके असिस्टेंट अमित शाह को माफी मांगनी है।  राहुल गांधी शनिवार को रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली की के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे। रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और डॉ. मनमोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रैली में देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दे निशाने पर रहे। रैली में राहुल गांधी काफी तल्ख नजर आए।बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा में राहुल के रेप इन इंडियाहण बयान पर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई महिला सांसदों ने इस पर राहुल से माफी मांगने को कहा था

    मोदी 8 बजे रात को टीवी पर आए। अर्थव्यवस्था को ऐसी चोट मारी, कि आज तक ठीक नहीं हुई।

    राहुल ने कहा, पहले देश की शक्ति और आत्मा इसकी अर्थव्यवस्था थी। पूरी दुनिया हमारी तरफ देखकर कहती थी कि हिंदुस्तान में क्या हो रहा है। एक तरफ चीन और दूसरी तरफ इंडिया। यूरोपीय देश भारत और चीन को मिलाकर चिंडिया बोलते थे। आज देखिए, देश प्याज पकड़े हुए हैं। हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नरेंद्र मोदी ने खुद अकेले खत्म कर दी। मोदी 8 बजे रात को टीवी पर आए। अर्थव्यवस्था को ऐसी चोट मारी, कि आज तक ठीक नहीं हुई। कहा कि यह काले धन के खिलाफ लड़ाई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। माताओं-बहनों, युवाओं की जेब से पैसे निकाले और लाखों-करोड़ों अंबानी-अदाणी के हवाले किए। मनमोहन जी ने कहा था कि जीएसटी को बिना पायलट प्रोजेक्ट के मत लॉन्च करो। मोदीजी ने कहा, मैं करूंगा। आज 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

    • कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने  कहा, न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी देशभक्ति कोई नहीं है।
    • आज जिस दौर से हमारा देश गुजर रहा है, हर तरफ अन्याय है।
    • गरीबों पर मुसीबतें लादी जाती हैं और बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जाते हैं।
    • ऐसे कानून बनाए जाते हैं, जिससे लाखों लोग बंदी की तरह रखे जाते हैं।
    • आज की लड़ाई में जो नहीं खड़ा होगा, वो कायर कहलाएगा।
    • भारत की रखवाली करना, स्वतंत्रता, स्वाभिमान और स्वाधीनता का हक रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।