हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस के ख...

    कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू

    कल से गांव-गांव जाएंगे रथ, ग्राम चौपाल व होगी नुक्कड़ सभाएं

    हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही जनआक्रोश यात्रा की जिले में शनिवार को शुरुआत हुई। हनुमानगढ़ जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहुंचे पांचों रथों को जंक्शन स्थित पार्टी जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर जन आक्रोश यात्रा का श्रीगणेश किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जनआक्रोश यात्रा जिला प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, पीलीबंगा विधायक धर्मंेद्र मोची, संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, पूर्व विधायक द्रोपदी मेघवाल, काशीराम गोदारा, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, गुलाब सिंवर, राजेन्द्रसिंह भादू, रामसिंह सिद्धू, भारतभूषण कौशिक, अमित सहू, जुगल किशोर गौड़, कपूरसिंह, राजकुमार तंवर सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– बेकाबू कार से टक्कर के बाद 9 खिलाड़ी घायल

    इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार करीब चार साल पहले झूठे वादे कर सत्ता में तो आ गई लेकिन अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी। किसानों, युवाओं के साथ धोखा हुआ। महिलाओं व दलितों पर अत्याचार बढ़े। चार साल में प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। इस सब मुद्दों को लेकर भाजपा जनआक्रोश यात्रा निकाल जनता के बीच जाएगी। यह यात्रा भाजपा की यात्रा न होकर जनता के आक्रोश की यात्रा होगी। इस यात्रा के जरिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को आगामी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सदा-सदा के लिए विदा किया जाएगा। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कई मामलों में अव्वल रही है लेकिन कोई उनका गुणगान नहीं कर रहा। चाहे वह दलितों-महिलाओं पर अत्याचार की बात हो या भ्रष्टाचार की। बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला जा रहा है। किसानों को पूरा नहरी पानी नहीं मिल रहा।

    उन्होंने श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ थाना क्षेत्र में बालिका के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मौके पर इस सोई हुई सरकार को जगाने का हम सब का फर्ज बनता है। उन्होंने कहा कि जनआक्रोश रथ उसी कड़ी का एक हिस्सा हैं। प्रदेश भर में हो रहे अन्याय के बारे में जनता को बताकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर आज जागे तो खुद का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का फायदा होगा। पीलीबंगा विधायक धर्मंेद्र मोची ने कहा कि कांग्रेस जैसी नकारा सरकार आज तक नहीं देखी। हर वर्ग का शोषण हो रहा है। राहुल गांधी एवं गहलोत ने किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, सरकार का कार्यकाल पूरा होने का समय आ गया लेकिन यह वादा अभी तक नहीं निभाया गया। इन रथों के माध्यम से जनता को प्रदेश सरकार की इसी वादाखिलाफी के बारे में बताया जाएगा ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बने।

    भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा में प्रत्येक रथ पर एक शिकायत पेटिका रखी गई है। इसमें गांव और विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतों को लिखित में डाल सकेंगे। उन शिकायतों को जमा कर भाजपा के घोषणापत्र से लेकर चार्जशीट में उल्लेख कर उनको शामिल किया जाएगा। जन आक्रोश यात्रा पूरे प्रदेश में करीब 75 हजार किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय करेगी। बिश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में 4 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। एक दिन में 10 ग्राम चौपाल व नुक्कड़ सभाएं करने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। 10 दिन तक यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। यात्रा के जरिए विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचने का प्रयास रहेगा। ग्राम चौपाल व नुक्कड़ सभा के जरिए कांग्रेस सरकार के कुशासन में हुए भ्रष्टाचार-अत्याचार को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here