हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home कारोबार भारती एक्सा ल...

    भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस को इनोवेशन अवार्ड मिला

    Bharti AXA Life Insurance

    Bharti AXA Life Insurance | ‘फिनोविटी अवार्ड 2020’ से सम्मानित

    नई दिल्ली (एजेंसी)। जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस (Bharti AXA Life Insurance)को इनोवेशन में उत्कृष्टता एवं इनोवेटिव डिजिटल समाधान ‘ईज’ के लिए ‘फिनोविटी अवार्ड 2020’ से सम्मानित किया गया है। कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह सम्मान उसको फिनोविटी अवार्ड 2020 के नौवें संस्करण में डिजिटल सेल्स के इसके एंड-टू-एंड उत्पाद, ईज के लिए दिया गया, जो ग्राहकों को उत्पाद की उपयोगिता का आंकलन, प्रीमियम की गणना तथा भुगतान से लेकर ई-पॉलिसी जारी करने तक को सरल बनाया है।

    ईज अपनी तरह का अलग एवं सबसे तीव्रता से लागू किया गया टेक्नॉलॉजी संचालित अभियान है, जो पॉलिसी के लंबे टर्नअराउंड टाईम को केवल निर्णय लेने के लिए 90 सेकंड एवं पॉलिसी जारी करने के लिए 30 मिनट की अवधि में बदल देता है। यह ग्राहकों को रियल टाईम में उनके प्रस्तावों की स्थिति के बारे में भी जानकारी देता है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास सेठ ने कहा कि उनकी कंपनी अपने विकास के सफर में इनोवेशन के बड़े प्रयास कर रही है। इनोवेशन की विशिष्टता के लिए यह सम्मान मिला है, जो कंपनी के परिचालन में परिवर्तन लाने वाला मुख्य तत्व बन गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।