हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाविप ने शाह ...

    भाविप ने शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल को किया सम्मानित

    Shah Satnam Ji Girls School

    स्कूल प्रधानाचार्या, मेधावी छात्राओं, खिलाड़ियों और अध्यापिकाओं को किया सम्मानित

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भारत विकास परिषद् द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के शिक्षा, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्कूल अध्यापिका जसदीप, सिमरन व रेनू को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिषद् की ओर से जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंसल, वरिष्ठ अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ग्रोवर, उपाध्यक्ष सेवा सुशील कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संस्कार विश्व बंधु गुप्ता, भारत गोयल, जगदीश कुमार, गंगाधर ने होनहार छात्राओं को सम्मानित कर हौसला अफजाई की। वहीं शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया ने स्कूली छात्राओं, अध्यापिकाओं व स्वयं को सम्मानित करने पर परिषद का आभार जताया। कार्यक्रम में दसवीं टॉपर कसम व अंश और 12वीं में 98.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में अव्वल रहने वाली अर्शनूर को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोलर स्केटिंग टीम की सदस्य रविन्द्र कुमार इन्सां, गजलप्रिया, अशमीत, जन्नत, खुशबू, सुखनूर, प्रितांशी,नीशू, अभी, गुरप्रीत, नीशा, अलिशा को भी सम्मानित किया गया। थ्रोबॉल की नेशनल खिलाड़ी आरजू को भी सम्मानित किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here