
स्वदेशी सामान की दीपावली पर बढ़ी है मांग: दुकानदार
- ग्राहकों ने कहा: दीपावली पर्व पर सजावट, पूजा का सामान व बड़े व बच्चों के लिए खरीद रहे जरूरी सामान
- कुंभकार दुकानदारों ने कहा: अबकी बार दीपकों की बढ़ी है मांग, स्वदेशी की तरफ लौटने लगे है ग्राहक
बाजारों की सुरक्षा के लिए मचान पर चढक़र दूरबीन से की जा रही निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 18 नाके लगाए गए: एसएचओ सत्यनारायण
भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: दीपावली पर्व पर आज देशवासियों ने बाजारों मे जमकर खरीदारी की। दीपावली पर्व पर बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। बाजार भी दुकानदारों द्वारा विभिन्न प्रकार की लडिय़ों, फूलों व झालों से सजाए गए थे। आजा बाजारों में स्वदेशी का जोर भी देखने को मिला। लोगों ने देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदारी को अधिक महत्व दिया। वही पुलिस भी मचाल लगाकर बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नजर आई। भिवानी में आज ग्राहकों ने बाजार जाकर दीपावली के पर्व पर प्रयोग होने वाली रंगोली, दीप, लडिय़ां, मिठाईयां, पूजा का सामान व अन्य सामान खरीदा।
भिवानी के दुकानदारों ने बताया कि अबकी बार बाजारों में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रौनक है। लोग दीपावली के पर्व से संबंधित सामान की खरीदारी तो कर रही रहे है। इसके साथ ही स्वदेशी सामान की मांग भी कर रहे है। कुंभकार राजकुमार ने बताया कि अबकी बार ग्राहक आििर्टफिशियल मोमबत्ती या लडिय़ों की बजाए मिट्टी से बने दीयों पर अधिक जोर दे रहे हैं। जो स्वदेशी सामान की तरफ प्रोत्साहन जताता है। वही एक अन्य दुकानदार ने बताया कि दीपावली के पर्व पर आज हिसाब-किताब के लिए दुकानदारों ने अपने नही बहीखाते लगाए है। जो वर्षो से चला आ रहा दस्तूर है। इसके साथ ही ऑनलाईन खरीदारी के बढ़ते महत्व के बीच दुकानदारों को ऑफलाईन खरीदारी में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्राहकों ने बताया कि आज बाजार में उन्होंने दीपावली पर्व से संबंधित सामान खरीदा है। इस पवित्र त्योहार पर वे ग्रीन दीपावली मनाएंगे तथा माता लक्ष्मी की पूजा करेंगे। Bhiwani News
वही भिवानी में दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि बाजारों में काफी भीड़ है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाजारों में मचान लगाकर दूरबीन से पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। अभी तक चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 18 नाके लगाए गए हैं। पिछले 5-6 दिन से पुलिस कर्मचारी दीपावली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए है। जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए भी पुलिस विभिन्न चौराहों पर खड़ी होकर व्यवस्था बनाने में लगी हुई है। गौरतलब है कि बाजारों की रौनक को देखने व खरीदने के लिए परिवार के बच्चे, बड़े, बूढ़े सभी बाजारों में पहुंच दीपावली के लिए सजावटी व पूजा का सामान खरीदने में जुटे हुए है।