हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी पुलिस ...

    भिवानी पुलिस ने चार मोटरसाईकिल चोरों से 6 वाहन किए जब्त

    Bhiwani News
    पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

    ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में देते थे वारदातों को अंजाम | Bhiwani News

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी पुलिस (Bhiwani Police) ने अलग-अलग स्थानों से चार वाहन चोरों को काबू कर उनसे 6 मोटरसाईकिल व स्कूटी बरामद की। पकड़े गए युवकों ने वाहनों की चोरी की वारदातों को सदर थाना, औद्योगिक थाना व कलानौर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया था।

    भिवानी पुलिस के खरक चौकी एएसआई दशरथ ने बताया कि गांव बामला के दो युवक नवीन व सुरेंद्र हत्या तथा चोरी के प्रयास के मामले में भिवानी जेल में बंद थे तथा जमानत पर आने के बाद उन्होंने भिवानी शहर, गांव मिताथल व गांव सिरसा घोघड़ा से चार वाहनों को चुराया। इनके अलावा गांव कलिंगा निवासी जोनी व विजय ने कलिंगा मोड से मोटरसाईकिलों की चोरी की। इस प्रकार पकड़े गए चारों मोटरसाईकिल चोरों से पुलिस ने 6 मोटरसाईकिल व स्कूटी बरामद किए। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना को आमजन छुपाने की बजाय पुलिस को रिपोर्ट करें, ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाया जा सकें। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– बीएसएफ ने रामगढ़ में पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्कर को किया ढेर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here