हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 5 वर्ष से फरा...

    5 वर्ष से फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी सदर भिवानी पुलिस ने करीब 5 वर्ष से फरार चल रहे एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना के मुख्य सिपाही कबूल सिंह द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान हरियाणा गौसंवर्धन अधिनियम के तहत दर्ज अभियोग संख्या 111 वर्ष 2012 में फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को न्यायालय परिसर भिवानी से गिरफ्तार किया गया है।

    उक्त आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुक्मणदीन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 112 दिनांक 23.02.2021 धारा 174ए भारतीय दंड संहिता के तहत अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जिला कारागार नूंह भेजने के आदेश जारी किए हैं। Bhiwani News