हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी पुलिस ...

    भिवानी पुलिस ने ₹1.58 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड को दबोचा

    Bhiwani News

    जाली रिपोर्ट दिखाकर हड़पा करोड़ों का लोन

    भिवानी। (सच कहूँ / रविंद्र सिंह)  फर्जी दस्तावेज और जाली रिपोर्ट के आधार पर फाइनेंस कंपनी को करोड़ों का चूना लगाने वाले गिरोह के खिलाफ भिवानी पुलिस (Bhiwani Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी से 1 करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का धोखाधड़ी से लोन लेने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलजीत निवासी शेखपुरा (नारनौल) के रूप में हुई है। Bhiwani News

    क्या है पूरा मामला? Bhiwani News

    दरअसल, चोलामंडलम शाखा भिवानी के लीगल मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मनोज और संदीप (निवासी गांव जड़वा, महेंद्रगढ़) ने अपनी कृषि भूमि को व्यावसायिक भूमि बताकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने सतनाली क्षेत्र की कुछ दुकानों की फर्जी फोटो और जाली मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करवाई। इसके जरिए उन्होंने जमीन की असल कीमत से कहीं ज्यादा मूल्य दर्शाकर ₹1,58,60,000 का लोन मंजूर करवा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन्वेस्टिगेशन विंग-4 के एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने गहन जांच के बाद 10 फरवरी को आरोपी बलजीत को नारनौल क्षेत्र से दबोच लिया।

    आरोपी बलजीत वेंडर के रूप में काम करता है। उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर कृषि भूमि की जगह दुकानों की फोटो लगाकर जाली वैल्यूएशन रिपोर्ट तैयार की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर फाइनेंस कंपनी को भ्रमित कर भारी-भरकम लोन राशि प्राप्त की गई। पुलिस ने आरोपी को 11 फरवरी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ पूरी होने के बाद आज आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। Bhiwani News