हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बुजुर्ग को बे...

    बुजुर्ग को बेसहारा सांड ने उठाकर जमीन पर पटका, गंभीर घायल

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    भूना (सच कहूँ न्यूज)। शहर में बेसहारा पशुओं का कहर इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन लोग इनके हमले का शिकार हो रहे है। ताजा मामले में सांड के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मगर बुजुर्ग की फिलहाल हालत गंभीर बताई जा रही है। क्योंकि बुजुर्ग के सिर में सांड ने अपना सिंग घोंप दिया। लक्ष्मी मंदिर के नजदीक शास्त्री मंडी निवासी 68 वर्षीय बूराराम सोनी घर से बाहर गली में वीरवार को घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान गली में आपस में लड़ रहे एक बेसहारा सांड ने उन्हें टक्कर मार दी। सांड की टक्कर से वह सिर के बल जा गिरे जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई।

    परिजन उसे उकलाना रोड पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बता दे कि शहर में पिछले 2 वर्षों से बेसहारा गोवंश सड़कों पर बड़े स्तर पर घूम रहा है। नगर पालिका भूना की नंदीशाला होने के बावजूद बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए मूकदर्शक बने हुए हैं। इसी कारण शहर में बेसहारा गोवंश की संख्या कम नहीं हो रही है। भूना निवासी बलजीत सिंह, सुभाष चंद्र, कृष्ण कुमार, रामनिवास आदि ने बताया कि बेसहारा गोवंश सड़क पर सरेआम घूम रहा है और आपस में टकराने के कारण कई बड़े हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका श्री कृष्ण प्रणामी नंदी शाला को प्रति महीना 70000 की आर्थिक मदद दे रही है। परंतु इसके बावजूद शहर में 300 से ज्यादा गोवंश सड़कों पर घूम रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों की लचर व्यवस्था का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है।

    क्या कहते हैं नगरपालिका के सचिव

    नगरपालिका के सचिव जितेंद्र शर्मा ने कहा कि जल्दी बेसहारा गोवंश को नगर पालिका की श्री कृष्ण प्रणामी नंदी शाला में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में काफी संख्या में गोवंश आवारा घूम रहा है। जिसको पकड़कर नंदी शाला में पहुंचाने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here