हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    बिडेन ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

    Kamala Harris

    वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। बिडेन ने मंगलवार को कैलिफोर्निया की पूर्व अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। बिडेन ने विस्कॉन्सिन के मिलकॉकी में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत से छह दिन पहले यह घोषणा की है। यह कन्वेंशन 20 अगस्त तक चलेगा हालांकि बिडेन कोविड महामारी के कारण इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिडेन की इस घोषणा पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह बिडेन की इस घोषणा से थोड़ा हैरान हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।