हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी बिद्क्यार झील...

    बिद्क्यार झील में सफाई की दरकार, पानी की मात्रा भी हुई कम

    Kaithal News
    Bidkyar Lake : बिद्क्यार झील में सफाई की दरकार, पानी की मात्रा भी हुई कम

    पानी में गंदगी के चलते बीमारियां फैलने का खतरा | Kaithal News

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Bidkyar Lake: शहर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन बिदक्यार झील कैथल शहर का सबसे मनोरम स्थल है। लेकिन इसके बावजूद यह अनदेखी का शिकार हो रही है। इन दिनों झील के पानी में गंदगी की भरमार है । झील के दोनों तरफ स्थित चिल्ड्रन व जवाहर लाल नेहरू पार्क में सुबह व शाम की सैर करने के लिए यहाँ सैकड़ो लोग आते है। इनका कहना है कि यहाँ सैर करने से सेहत सुधरने के बजाय गंदगी और बदबू से खराब होने का खतरा ज्यादा है। बिदक्यार झील की साफ-सफाई के लिए छह लाख रुपये का टेंडर दिया हुआ है। लेकिन हर बार सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती दिखाई देती है। झील में पानी की मात्रा भी कम हो चुकी है। जिस कारण यहां मृत जीव व मछलियां पड़ी हुई मिलती है। लोगो का कहना है कि झील में स्वच्छ पानी भरा जाना चाहिए और इसकी सफाई होंनी चाहिए। Kaithal News

    इस प्राचीन झील के आसपास 16 पवित्र तीर्थ है, लेकिन प्राचीन बिदक्यार झील की अनदेखी हो रही है। इसमें भरे पानी में हर तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। पौराणिक महत्व रखने वाली इस झील में मृत मछली तैर रही हैं। झील के बीचों-बीच भगवान शिव की प्रतिमा है। मृत जीव पानी में पड़े होने से बीमारियां फैलने का डर लोगों को बना हुआ है। झील के आसपास गंदगी भी डाली जा रही है। सुबह के समय पार्क में सैर करने के लिए आने वाले लोगों का कहना है कि लाखों रुपये सफाई कार्य के लिए दिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तालाब के चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। हनुमान मंदिर की तरफ तो तालाब का पानी गंदगी के साथ-साथ काफी कम हो चुका है।

    वामन पुराण में वर्णित वृद्ध केदार तीर्थ को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कालांतर में इसका नाम बिदक्यार हो गया है। कई वर्षों तक उपेक्षित पड़ी रही इस झील को एक सुंदर रूप प्रदान करके एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया था, लेकिन फिर से यह अनदेखी की भेट चढ़ रही है। बता दें कि झील की सैर करना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है लेकिन अब सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Unclaimed Bike : नहर से लावारिस बाइक RJ 13 IM 8391 बरामद, टायर गायब

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here