हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश Ajmer Dargah ...

    Ajmer Dargah Encroachment: अजमेर दरगाह क्षेत्र में निगम की बड़ी कार्रवाई!

    Ajmer Dargah Encroachment
    Ajmer Dargah Encroachment: अजमेर दरगाह क्षेत्र में निगम की बड़ी कार्रवाई!

    अजमेर, (सच कहूँ न्यूज)। अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स का मौका (Urs Festival, Ajmer) और तैयारियां जोरों पर थी, लेकिन इसी बीच दरगाह क्षेत्र में गुरुवार को हड़कंप मच गया, क्योंकि नगर निगम की टीम ने दरगाह थाना पुलिस की मदद से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाना था ताकि उर्स का त्यौहार सफलता पूर्वक मनाया जा सके और इसी वजह से नालियों और सड़कों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए कार्रवाई की गई। Ajmer Dargah Encroachment

    इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस दौरान, जिन इलाकों में कार्रवाई की गई, उनमें दरगाह क्षेत्र के अंदरकोट, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, दिल्ली गेट और अन्य प्रमुख इलाके शामिल थे। हालांकि, इस अभियान के दौरान कई दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके चलते पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई। विरोध बढ़ने पर पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार करना पड़ा।

    श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

    निगम अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उर्स से पहले क्षेत्र को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए यह कदम उठाया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उर्स की तैयारियां सही तरीके से की जा सकें। अजमेर नगर निगम एक्सईएन धर्मेंद्र आनंद ने कहा कि उर्स मेला क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह, बाजार, नाला बाजार, अंदरकोट, लंगर गाना, और दिल्ली गेट से लेकर दरगाह के पूरे इलाके में जो भी नालियां, चबूतरे और रैंप बने हुए थे, उन सभी पर अतिक्रमण किया गया था।

    आज इन अतिक्रमणों को हटाने का कार्य शुरू किया गया है। यह कार्रवाई पूरे दिन चलती रहेगी। लोगों को पहले ही सूचित कर दिया गया है कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटाएं। अगर कोई इन अतिक्रमणों को नहीं हटाता है, तो फिर प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनों के जरिए यह अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके बाद यह इलाका फिर से अवैध कब्जे से मुक्त किया जाएगा। इसके बावजूद यदि भविष्य में इन अतिक्रमणों को फिर से बनाने की कोशिश की जाती है, तो उन्हें पुन: हटाया जाएगा और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस इलाके में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। Ajmer Dargah Encroachment

    Sambhal News: उत्तर प्रदेश से आ रही चौंकाने वाली खबर! संभल में जामा मस्जिद से थोड़ी दूर खुदाई के दौरा…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here