हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश सोनाली फोगाट ...

    सोनाली फोगाट हत्या मामले में बड़ा खुलासा, पीए सुधीर सांगवान ने कबूला गुनाह, साजिश के तहत हुई थी हत्या

    गोवा (सच कहूँ न्यूज)। सोनाली फोगाट हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोवा पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया कि आरोपी सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट मौत में साजिश की बात को कुबूल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सांगवान ने हिरासत में पूछताछ में सोनाली फोगाट को गुड़गांव से गोवा लाने की साजिश कबूल की है। पुलिस के अनुसार, गोवा में किसी शूटिंग की कोई योजना नहीं थी, गोवा लाना साजिश की योजना थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फोगाट की हत्या की साजिश बहुत पहले ही रची गई थी। वहीं इस मामले पर गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि अगर कोई ऐसी जानकारी होगी तो मीडिया को जरूर बता दिया जाएगा। वहीं इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस केस में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    पीए सुधीर ने 12 हजार में खरीदा था ड्रग्स, पानी में मिलाकर पिलाया

    इससे पहले गोवा पुलिस ने पूरी रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में मौत की साजिश, ड्रग्स गिरफ्तारी तक पूरी कहानी को दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि कब सोनाली फोगाट गोवा पहुंचीं। कैसे सुधी और सुखबिंदर ने सोनाली को ड्रग्स दिया और कैस फोगाट की मौत हुई। उसके बाद कैसे कर्लीज क्लब से ड्रग बरामद हुआ। पुलिस ने अभी तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोनाली फोगाट केस में गोवा पुलिस ने कंप्लेंट कॉपी बनाई है। ताकि अगर इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, तो पुलिस इस मामले से जुड़ी सारी डिटेल सीबीआई को हैंडओवर कर सके। रिपोर्ट में बताया कि कैसे कर्लिस क्लब के लेडीज टॉयलेट के फ्लैश बॉक्स में ड्रग्स को एक सिलरी की बोतल में छिपा कर रखा गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here