हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार मे...

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

    Stock Market
    Stock Market: शेयर बाजार ने गंवाई तेजी

    मुंबई (एजेंसी)। शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 767.22 अंक गिरकर 57,424.07 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 220 अंक घटकर 17,094.35 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 296.95 अंक टूटकर 25,087.85 और स्मॉलकैप सूचकांक 254.64 अंकों की गिरावट के साथ 28,928.29 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.81 अंक टूटकर 58191.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17.15 अंक उतरकर 17314.65 अंक पर रहा था।

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को भी स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.96 प्रतिशत गिरकर 96.98 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.91 प्रतिशत के दबाव के साथ 91.80 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

    Petrol and Diesel

    दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में चार महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

       महानगर…………पेट्रोल………….डीजल 

    • दिल्ली…………..96.72……..89.62
    • मुंबई …………..106.31…….94.27
    • कोलकाता ……..106.03…….92.76
    • चेन्नई…………..102.63…….94.24

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here