हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Dausa Acciden...

    Dausa Accident: राजस्थान में बड़ी सड़क दुर्घटना! उजड़ा पूरा परिवार

    Rajasthan News

    मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 12 महीने के बच्चे सहित 5 की मौत

    Dausa Accident: जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक बड़ी सड़क दुर्घटना घट गई, जिसमें एक पूरा परिवार उजड़ गया। जानकारी अनुसार जयपुर जिले के मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे (Manoharpur-Dausa National Highway Accident) पर आज यानि रविवार तड़के हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएँ व 12 महीने का एक बच्चा शामिल है। जानकारी के अनुसार यह परिवार लखनऊ का रहने वाला था और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। Rajasthan News

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा नेकावाला टोल प्लाजा के पास उस समय हुआ, जब एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कार सवार लोग खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है, हालांकि अभी तक उनकी व्यक्तिगत रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

    कार और ट्रेलर में फंसे लोगों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

    पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार और ट्रेलर में फंसे दो लोगों को निकालने के लिए बचाव दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन और कटिंग उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग किया गया, लेकिन तब तक सभी पीड़ितों की सांसें थम चुकी थीं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को तैनात कर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को पूरी तरह खाली करवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज गति और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ट्रेलर चालक की ओर से कोई गलती थी या सड़क की स्थिति ने हादसे को बढ़ावा दिया। Rajasthan News

    Tamil Nadu: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसे में चली गई चार जिंदगियाँ