हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महाराष्ट्र मे...

    महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, खडसे ने छोड़ी पार्टी

    Eknath Khadse Left BJP

    एकनाथ खडसे राकांपा में होगे शामिल

    मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में एकनाथ खडसे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है। राकांपा के जयंती पाटिल ने बुधवार को जानकारी दी। खडसे पिछले तीस वर्षों से यानी 1990 से जलगांव के प्रतिनिधि के तौर पर विधायक रहे हैं। जो सवर्ण बहुल भाजपा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का चेहरा थे। खडसे को कभी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर माना जाता था, वर्तमान में उनकी बहू रक्षा भी भाजपा सांसद है। खडसे ने 1980 में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय राजनीति में कदम रखे और उत्तर महाराष्ट्र में पार्टी को स्थापित करने में मददगार साबित हुए।

    लेवा समुदाय से होने पर खडसे ने ओबीसी नेता के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। भ्रष्टाचार के आरोपों पर वर्ष 2016 में देवेन्द्र फडनवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री के पद से जबरन इस्तीफा लिए जाने के बाद से वह पार्टी से नाखुश थे। सोमवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि खडसे ने इससे पहले विपक्ष के नेता के रूप में भाजपा को राज्य में मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी लेकिन पार्टी ने बाद में उन्हें दरकिनार कर दिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।