हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Shefali Jariw...

    Shefali Jariwala death update: शेफाली जरीवाला केस में हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा! फॉरेंसिक टीम ने बताई मौत की असली वजह

    Shefali Jariwala death update
    Shefali Jariwala death update: शेफाली जरीवाला केस में हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा! फॉरेंसिक टीम ने बताई मौत की असली वजह

    Shefali Jariwala Death Case updates: मुंबई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की असामयिक मृत्यु को लेकर चल रही पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शेफाली बीते सात से आठ वर्षों से नियमित रूप से एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन कर रही थीं। यही दवाएं उनकी मृत्यु का संभावित कारण मानी जा रही हैं। Shefali Jariwala death update

    एंटी-एजिंग दवाएं बनीं मौत की वजह? जांच में एंटी-एजिंग दवाओं की भूमिका संदिग्ध!

    जानकारी के अनुसार, 27 जून को शेफाली के घर पूजा का आयोजन किया गया था, जिसके चलते वह व्रत पर थीं। बावजूद इसके, उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था। बताया गया कि यह उपचार उन्हें कई वर्ष पूर्व एक डॉक्टर की सलाह पर शुरू किया गया था और वह इसे हर महीने नियमित रूप से ले रही थीं।

    रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शरीर में कंपकंपी शुरू हो गई और वह अचेत होकर गिर पड़ीं। घर में उस समय उनके पति पराग त्यागी, उनकी माता और अन्य परिजन उपस्थित थे। आनन-फानन में उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    फॉरेंसिक टीम ने घर से विभिन्न प्रकार की दवाएं जब्त की हैं, जिनमें एंटी-एजिंग इंजेक्शन, विटामिन सप्लीमेंट्स और गैस्ट्रिक संबंधित गोलियां शामिल हैं। अब तक पुलिस ने इस मामले में आठ व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, घरेलू कर्मचारी और अस्पताल के चिकित्सक शामिल हैं।

    कोई घरेलू विवाद नहीं, जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा | Shefali Jariwala death update

    पुलिस को अब तक किसी प्रकार के घरेलू विवाद या संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जब्त दवाओं की प्रयोगशाला जांच के आधार पर ही मृत्यु के वास्तविक कारण का निर्धारण किया जाएगा। जांच अभी जारी है और जल्द ही अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

    शेफाली जरीवाला ने 2002 में मशहूर गीत ‘कांटा लगा’ के रीमिक्स वीडियो से अपार लोकप्रियता हासिल की थी। इस एक वीडियो ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से प्रसिद्ध कर दिया था। अपने करियर के दौरान वे कई रियलिटी शोज और कार्यक्रमों में नजर आईं। Shefali Jariwala death update

    Shefali Jariwala death case Updates:अभिनेत्री शेफाली जरीवाला मौत मामले में नया खुलासा! पारस छाबड़ा न…