हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश Amritsar: अमृ...

    Amritsar: अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी! अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    Illegal arms smuggling racket busted: अमृतसर। सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा नौ अवैध हथियारों को जब्त किया गया है। Amritsar News

    पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने इस संबंध में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह मॉड्यूल इटली में रह रहे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से जुड़ा था, जो पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि इस गुप्त ऑपरेशन में चार गुर्गों की गिरफ्तारी हुई है और तस्करी में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

    डीजीपी ने यह भी बताया कि इस मॉड्यूल से जुड़े आपूर्ति मार्गों की पहचान, अन्य सहयोगियों की तलाश और विदेशी संपर्कों की कड़ी को जोड़ने के लिए जांच अभी जारी है। इस मामले में पुलिस थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी दोहराया कि “पंजाब पुलिस संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”

    इससे पहले नार्को-हवाला गिरोह का भंडाफोड़ किया था

    इससे पहले अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने भी एक संगठित नार्को-हवाला गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसकी कमान अर्शदीप नामक अपराधी के हाथों में थी, जो वर्तमान में गोइंदवाल जेल में बंद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापे में 4.526 किलोग्राम हेरोइन और 8.7 लाख रुपये की मादक द्रव्य से अर्जित राशि भी बरामद की गई है।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अर्शदीप ने अपने साथियों जसप्रीत और करण के साथ मिलकर ड्रग तस्करी और हवाला के माध्यम से लेन-देन की साजिश रची थी। करण ने अपने अन्य साथियों गुरमीत और राजिंदरपाल के साथ मिलकर सीमा पार से मादक पदार्थों की आपूर्ति और वितरण का प्रबंधन किया।

    पुलिस ने बताया कि जसप्रीत द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त धनराशि को हवाला के ज़रिए दुबई, यूएई और फिर पाकिस्तान तक पहुंचाया जाता था। जांच के दौरान अर्शदीप के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जो जेल के अंदर से सीमा पार गतिविधियों के संचालन में प्रयुक्त हो रहा था और महत्वपूर्ण सबूत उपलब्ध करा रहा है। Amritsar News

    Israel Iran War Updates: इजरायल ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला