हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Haryana: श्रम...

    Haryana: श्रम विभाग की श्रमिकों के लिए बड़ी अपडेट! अभी जानें!

    Haryana News
    Haryana: श्रम विभाग की श्रमिकों के लिए बड़ी अपडेट! अभी जानें!

    श्रम पोर्टल पर अब तक प्रदेश के 54 लाख श्रमिकों का हुुआ रजिस्ट्रेशन

    E-shram Portal News: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार के श्रम विभाग (Labour Department) द्वारा राज्य के सभी जिलों में पिछले 10 दिन से गिग वर्कर्स और असंगठित श्रमिकों के लिए चलाया जा रहा विशेष पंजीकरण अभियान आज संपन्न हो गया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के दौरान श्रम विभाग को गिग वर्कर्स की बहुत ही उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और बड़ी संख्या में उनका पंजीकरण किया गया है।  उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य इस पहल के अंतर्गत एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। इस अभियान के दौरान राज्य के सभी जिलों में जागरूकता और पंजीकरण शिविर लगाए गए जिनमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। इस दौरान कई स्थानों पर श्रमिकों की सक्रीय भागीदारी और भारी भीड़ देखने को मिली। Haryana News

    श्रम विभाग 10 दिवसीय पंजीकरण अभियान संपन्न | Haryana News

    अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रिंट मीडिया, पेम्पलेट वितरण, जन घोषणाएं, घर – घर जाकर जनसम्पर्क, सोशल मीडिया अभियान तथा स्थानीय निकायों और श्रम कल्याण अधिकारीयों के सहयोग से जागरूकता फैलाई गई। इसके अलावा ब्लिंकिट, स्विग्गी, जोमेटो, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और अर्बन कंपनी जैसी पलटफोर्म आधारित कंपनियों से संपर्क किया गया और इस पंजीकरण अभियान के बारे में जानकारी दी गई  ताकि वे इसमें भाग ले सकें।

    गौरतलब है कि श्रम विभाग के ई – श्रम पोर्टल पर अब तक असंगठित क्षेत्र के लगभग 54 लाख श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। इस आॅनलाइन पंजीकरण का आरम्भ 2021 में किया गया था और बीती 7 अप्रैल से खासतौर से गिग वर्कर्स के लिए पहली बार पंजीकरण अभियान चलाया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों, गिग और प्लेटफार्म आधारित कर्मचारियों को भारत सरकार के ई – श्रम पोर्टल से जोड़ना था। यह पोर्टल श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा विकसित एक राष्ट्रीय डेटाबेस है, जो असंगठित श्रमिकों को औपचारिक पहचान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। Haryana News

    Atal Kisan Mazdoor Canteen: सुनीता दुग्गल ने अटल किसान-मजदूर कैंटीन का किया उद्घाटन