हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश Covid 19 Hary...

    Covid 19 Haryana: कोरोना को लेकर हरियाणा से आई बड़ी अपडेट, अनिल विज ने ये लगाई पाबंदी

    covid-19

    हरियाणा में 100 से अधिक की भीड़ में मास्क अनिवार्य

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा है (Covid 19 Haryana) कि राज्य में 100 से अधिक लोगों की भीड़ मास्क पहनना अनिवार्य किया जाएगा ताकि कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा, राज्य के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

    विज यहां स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड संक्रमण को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि यदि खांसी, जुकाम के मरीज अस्पताल में आते हैं तो ऐसे मरीजों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा जिन मरीजों की कोविड जांच की गई है और उन्हें कोविड पाया जाता है तो ऐसे मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग भी की जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जो कोविड का वेरिएंट आया है वह काफी माइल्ड हैं।

    कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर | Covid 19 Haryana

    उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में 724 कोविड सक्रिय मरीज हरियाणा में हैं लेकिन इसमें से कोई अस्पताल में नहीं हैं। गत एक सप्ताह में राज्य में 25404 जांच की जा चुकी है। कोरोना की पहली वैक्सीनेशन डोज 103 प्रतिशत, दूसरी डोज 86 प्रतिशत लगाई जा चुकी है लेकिन प्रीकॉशन डोज में कमी हैं। सभी सिविल सर्जन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिकाधिक लोग कवर किये जा सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि कोविड से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, बार-बार हाथ धोना, मास्क पहनना और ज्यादा तरल लेना इत्यादि समेत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात मरीजों की मौत

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात मरीजों की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण के 960 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 686 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 220,66,12,500 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21,179 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,29,284 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,069 बढ़कर 4,41,77,204 पर पहुंच गया है।

    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 593 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 161, तमिलनाडु में 84, उत्तर प्रदेश में 57, महाराष्ट्र में 44, छत्तीसगढ़ में 42, हरियाणा में 38, ओडिशा में 35, गोवा में 33, मध्य प्रदेश में 19, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 18, दिल्ली में 11, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में दस-दस, झारखंड में पांच, बिहार में तीन, पुड्डुचेरी में दो, मणिपुर और मेघालय में एक-एक मामले बढ़े हैं। वहीं दिल्ली और पंजाब में दो-दो, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र औऱ उत्तराखंड में क्रमशः एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here