हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Weather Today...

    Weather Today: मौसम विभाग से आई बड़ी अपडेट, जानिये कब मिलेगी गर्मी से राहत

    Weather Today
    Weather Todayमौसम विभाग से आई बड़ी अपडेट, जानिये कब मिलेगी गर्मी से राहत

    सच कहूँ/संदीप सिंहमार।
    हिसार।
    देर रात आए अंधड़ के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी के बावजूद भी (Weather Today) हरियाणा राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम जारी है। हालांकि हरियाणा के पंचकूला व कुरुक्षेत्र में मध्यम स्तर की बारिश होने के कारण मौसम थोड़ा खुशनुमा जरूर बना हुआ है। लेकिन शेष जिलों में वीरवार की अपेक्षा ज्यादा गर्मी है। गर्मी के सितम का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि 10 बजे ही अधिकतर स्थानों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

    Weather Today  हरियाणा के हिसार जिले में तो राजस्थान  के साथ लगते क्षेत्रों में 10 बजे से पहले का अधिकतम तापमान भी 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के यह आंकड़े चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किए हैं। आमतौर पर जब भी आंधी या तूफान आता है तो उसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से अंधड़ व बूंदाबांदी के बावजूद भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले 2 दिनों में गर्मी का टेंपरेचर में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

    Monsoon: भारी बारिश के साथ केरल में मॉनसून ने दी दस्तक, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश

    कल के बाद परिवर्तनशील होगा मौसम | Weather Today

    हरियाणा,राजस्थान व दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में 10 जून तक मौसम खुश्क बना रहेगा। इसके बाद 11 जून को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि वर्तमान में भी हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन उसकी ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उसका प्रभाव हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में कम देखने को मिलेगा। यही एक वजह है कि इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान व रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। Weather Today

    भारत मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में उठे बिपरजॉय चक्रवात का भी असर देखने को मिलेगा। इस चक्रवात की वजह से मौसम विभाग ने कर्नाटक,गोवा और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। लेकिन उसकी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लेकर 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का असर इन राज्यों में देखने को मिलेगा। हालांकि अभी यह चक्रवात भारत के तटीय क्षेत्रों से करीब 900 किलोमीटर दूर है। यह चक्रवाती तूफान मॉनसून की गति को धीमा जरूर कर सकता है।

    Weather-Today 
    Weather-Today

    अभी बढ़ेगा तापमान पर नहीं चलेंगी लू | Weather Today

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को सूर्य देव ने सुबह होते ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह बजे का तापमान भी 39.6 डिग्री से ऊपर रहा। हालांकि इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि मौसम विभाग अधिकतम तापमान को सांय काल 5:30 बजे अपनी वैद्यशाला में दर्ज करता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को साढ़े 10 घंटे के करीब सूरज की चमक बनी रहेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन हीटवेव नहीं चलेंगी।

    देरी से पहुंचने वाले मॉनसून का नहीं पड़ेगा खास असर| Weather Today

    लोगों के मन में खासकर किसानों के मन में यह डर बैठा हुआ है कि इस बार मॉनसून देरी से आ रहा है। पर दक्षिण पश्चिम मानसून के देरी से पहुंचने का इस बार बारिश पर कोई खास असर दिखाई नहीं देगा बल्कि बारिश पहले की तरह सामान्य ही रहेगी। इतिहास गवाह है कि जब-जब मॉनसून की लेट एंट्री हुई है। तब-तब देशभर में अच्छी बरसात हुई है। देश आजाद होने के बाद अब तक 11 बार मानसून देरी से आया। 7 जून के बाद आने वाले मानसून के दौरान सामान्य स्थित 10 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वर्ष 1983 में दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के तट पर 13 जून को पहुंचा था। उस वक्त भी देश में सामान्य बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार भी देरी से आए मॉनसून की वजह से बारिश पर आधारित रहने वाले किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

    10 जून तक खुश्क रहेगा मौसम | Weather Today

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ मदनलाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 8 से 10 जून के बीच मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी 10 जून की रात से व 11 जून को मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर तेज हवाओं के साथ व गलत चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। कहीं-कहीं पर मध्यम स्तर से लेकर तेज बारिश भी हो सकती है। बीच-बीच में रात्रि के वक्त अंधड़ चलने की संभावना भी बनी रहेगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here