हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Air India pla...

    Air India plane crash update: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में आई बड़ी अपडेट! कितने लोग मरे, कितने घायल? पूरी अपडेट!

    Air India News Update
    Air India plane crash update: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में आई बड़ी अपडेट! कितने लोग मरे, कितने घायल? पूरी अपडेट!

    सूत्रों का कहना है कि कम से कम 120 लोगों की मौत हुई: गुजरात सरकार

    Air India plane crash update: अहमदाबाद। एयर इंडिया की उड़ान AI171, जो अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के मेघाणी नगर के एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 वयस्क, 2 शिशु, और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। यह जानकारी राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा भी पुष्टि की गई है। Air India News Update

    दुर्घटना स्थल से दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। हवाई अड्डे की आपातकालीन टीम तत्काल सक्रिय हुई। दमकल विभाग, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान लगातार जारी है।

    MoCA ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए | Air India News Update

    दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए नागरिक विमानन मंत्रालय, गुजरात सरकार, और अहमदाबाद सिटी पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि पीड़ितों और उनके परिजनों को सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बातचीत की है। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि वे अहमदाबाद पहुंचकर स्थिति की निगरानी करें और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू का एक्स पर बयान

    मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की खबर से स्तब्ध हूं। हम पूरी तरह से सतर्क हैं। मैंने सभी विमानन और आपातकालीन एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राहत और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों और उनके परिजनों के साथ हैं।” मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दुर्घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त से बातचीत कर केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत | Air India News Update

    यह उड़ान कैप्टन सुमित सभरवाल और सह-पायलट क्लाइव कुंदर द्वारा संचालित की जा रही थी। दुर्घटना के समय विमान ने उड़ान भरने के केवल पाँच मिनट पहले ही एटीसी को आपातकालीन ‘मेडे कॉल’ भी भेजा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की इस हादसे में मौत हो गई है। जोकि इस विमान में सवार थे।

    Plane crash News Update: 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस…