हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार: अपहरण ...

    बिहार: अपहरण केस में घिरे कानून मंत्री, सीएम नीतीश कुमार को कोई जानकारी नहीं

    Nitish government once again in Bihar

    नीतीश मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार, बिहार में डरावने दिनों की वापसी तय : सुशील

    पटना (एजेंसी)। इन दिनों बिहार के कानून मंत्री विवादों में घिरे हुए है। विपक्ष सरकार पर हमलावर है। बिहार के कानून मंत्री पर अपहरण का गंभीर आरोप है। इसी को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में डरावने दिनों की वापसी सुनिश्चित कर दी है। मोदी ने बयान जारी कर कहा कि सुरेन्द्र यादव, ललित यादव, रामानंद यादव और कार्तिकेय कुमार जैसे विधायक मंत्री बनाये गए, जिनके नाम से इलाके में लोग कांपते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों पर आर्म्स ऐक्ट, यौन शोषण, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

    भाजपा नेता ने कहा कि नया मंत्रिमंडल पूरी तरह असंतुलित है। इसमें एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समुदाय के 13 मंत्री (33 फीसद) हैं, जबकि कानू, तेली, कायस्थ, कलवार, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन-2 में राजपूत और मैथिल ब्राह्मण मंत्रियों की संख्या भी कम कर दी गयी है। आपको बता दें कि कार्तिकेय कुमार को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। दरअसल, कार्तिकेय कुमार पर कोर्ट का वारंट जारी हुआ है। उन पर अपहरण का गंभीर आरोप है और उन्होंने खुद कानून मंत्री की शपथ ली है। इसी वजह से बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। इस मामले पर आज सीएम नीतिश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

    भाजपा हुई हमलावर

    मोदी ने कहा कि शेष जातियों को केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व दिया गया। कोइरी समाज के केवल दो मंत्री बनाये गए और जो उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विरासत के दावेदार हैं, वे शपथ ग्रहण के समय नदारद थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने अतिपिछड़ा समाज की रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया था, जबकि महागठबंधन में किसी अति पिछड़ा को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। भाजपा सांसद ने कहा कि वित्त विभाग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को मिलना चाहिए था। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि इन सारी विसंगतियों के बावजूद लालू प्रसाद को धन्यवाद कि उन्होंने जनता का मनोरंजन करने के लिए बड़े पुत्र को भी मंत्री बनवा दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here