हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश बिहार के थाना...

    बिहार के थाना प्रभारी की प. बंगाल में पीट-पीट कर हत्या

    Murder in Palamu

    किशनगंज (एजेंसी)। बिहार में किशनगंज जिले के नगर थाना प्रभारी की पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार बाइक लूट की घटना को लेकर सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के पनतापारा में छापेमारी करने के लिए अपनी टीम के साथ आज तड़के गए हुए थे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भाग गए।

    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर अस्पताल भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुरेश प्रसाद चौधरी, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कर इस्लामपुर अस्पताल में पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।