हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सच कहूँ ब्यूर...

    सच कहूँ ब्यूरो चीफ सुनील इन्सां के दादा के निधन पर सच कहूँ परिवार ने जताया शोक

    सचखंड जा विराजे बिहारी लाल इन्सां, बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा

    खारिया/ओढां (सुनील/राजू)। ब्लॉक रामपुर थेहड़ी चक्कां के 15 मेंबर गांव कुस्सर निवासी श्रीराम इन्सां के पिता एवं सच कहूँ के ब्यूरो चीफ सुनील इन्सां के दादा 82वर्षीय बिहारी लाल इन्सां बुधवार को सचखंड जा बिराजे। उनके निधन पर विभिन्न ब्लॉकों से कमेटी सदस्यों के अलावा क्षेत्र से साध-संगत व अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने बताया कि बिहारी लाल इन्सां ने शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द लेकर अपने पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। मौजूदा समय मेें उनका परिवार सेवा कार्यां में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। उन्होंने बताया कि बिहारी लाल इन्सां को जब भी सेवा कार्यां के लिए संदेश मिलता तो वे हर समय तत्पर रहते थे। उन्होंने शाह सतनाम जी धाम में नेजियाखेड़ा नाके पर लंबे समय तक सेवा कार्य में योगदान निभाया था।

    यह भी पढ़ें:– राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई

    उनके निधन के दौरान साध-संगत ने बेनती भजन एवं इलाही नारे के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत उनकी अर्थी को कंधा उनकी बेटियों, पुत्रवधू व पौत्रियों ने दिया। सचखंडवासी के पुत्र 15 मेंंबर श्रीराम इन्सां ने बताया कि उनके पिता बिहारी लाल इन्सां ने उन्हें न केवल डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा बल्कि सेवा कार्यां के लिए भी हमेशा प्रेरित करते रहते थे। वहीं उनके निधन पर सच कहूँ परिवार के सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here