हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश बीकानेर रेल म...

    बीकानेर रेल मंडल पर हर्षोल्लास से मनाया 76 वाँ गणतंत्र दिवस, मंडल रेल प्रबन्धक डॉ. आशीष कुमार ने किया ध्वजारोहण

    Bikaner
    Bikaner बीकानेर रेल मंडल पर हर्षोल्लास से मनाया 76 वाँ गणतंत्र दिवस, मंडल रेल प्रबन्धक डॉ. आशीष कुमार ने किया ध्वजारोहण

    बीकानेर। बीकानेर मंडल के रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबन्धक डॉ. आशीष कुमार ने ध्वजारोहण किया I इस शुभ अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक महोदय ने राष्ट्रगान के पश्चात् रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट गाइड की परेड का निरीक्षण किया। बीकानेर रेल मंडल की अर्जित उपलब्धियां तथा कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने कार्य निष्पादन संदेश पढ़ा, उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलकर्मियों को शुभकामनाएं दी ।

    मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए बताया की उनके बलिदानों के फलस्वरुप ही हम खुशहाल एवं उन्नत राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे हैं, उन्होंने बताया कि बीकानेर रेल मंडल के कर्मठ कर्मचारियों की बदौलत रेलवे आय में लगातार वृद्धि हो रही है। मंडल रेल प्रबंधक महोदय डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि यात्रियों की बेहतर रेल सुविधा के लिए 8107 आरक्षित और अनारक्षित कोच लगाए गए हैं तथा आवश्यकता अनुसार स्पेशल गाड़ियां भी चलाई गई है,कुछ गाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है साथ ही यात्रियों की संरक्षा, सुरक्षा, समय पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने बताया कि बीकानेर मंडल में 100% विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है जिससे गाड़ियों की गति सीमा भी बढ़ाई गई है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेड यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ,सदस्यों को उनके बहुमूल्य सुझाव एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा,अपने विभागीय क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इनाम वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया, जिनमें छोटे बच्चे भी सम्मिलित थे। इस समारोह में बीकानेर रेल मंडल के कर्मचारी कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई एवं रेल रक्षक दल के द्वारा आपात स्थिति से निपटने हेतु कम समय में किए गए कार्य सराहनीय थे।

    समारोह के सफल आयोजन हेतु मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रतुल सारोलिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वयक) अमित जैन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी रणसिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे, डिविजनल इंस्पेक्टर नीलू गोठवाल, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर (C&W) राहुल गर्ग सहित रेलवे के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here