हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home सरसा बाइक में लगी ...

    बाइक में लगी आग, स्टाफ के सहयोग से बुझाया

    Sirsa News
    Sirsa News: जला हुआ बाइक

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: डबवाली रोड स्थित खुराना अस्पताल के सामने एक बाइक को स्टार्ट करते वक्त आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। अस्पताल के स्टाफ सदस्यों ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया।अस्पताल के मैनेजर मनदीप कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर को अस्पताल के सामने लैब का कारिंदा सैंपल लेने के लिए आया। Sirsa News

    सैंपल लेकर जब वह जाने लगा तो बाइक स्टार्ट करते ही अचानक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। युवक ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके की नजाकत को समझते हुए अस्पताल के स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए अस्पताल में लगे अग्रिशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। हालांकि आगजनी में बाइक जलकर नष्ट हो गई। आसपास के लोगों ने भी अस्पताल स्टाफ की इस कार्य के लिए प्रशंसा की। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– पानी के लिए युवक की पीट-पीट कर हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here