हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गोवंश से टकरा...

    गोवंश से टकराई बाइक, चालक की मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जंक्शन थाना में सडक़ पर अचानक आए गोवंश से बाइक टकरा गई। सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए बाइक चालक की मौत हो गई। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह (38) पुत्र मुंशीराम रामगढिय़ा निवासी वार्ड दस, चिश्तियां ने बताया कि उसका छोटा भाई कुलदीप सिंह उर्फ रीका बुधवार की देर शाम करीब सात बजे अपनी मोटर साइकिल पर गांव चिश्तियां की तरफ जा रहा था। Hanumangarh News

    जंक्शन में जोड़कियां फाटक से आगे नहर के पुल के पास पहुंचा तो अचानक सडक़ पर आए गोवंश से मोटर साइकिल टकरा गई। इससे उसका भाई बाइक सहित सडक़ पर गिर गया और चोटें लगी। कुलदीप को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच एएसआई कृष्ण कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh News

    Rajasthan News: भाजपा विधायक ने किया पार्टी समर्थित कांग्रेस पार्षदों को गौमूत्र से ‘शुद्ध’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here