हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Faridabad Road Accident: फरीदाबाद में एक्सप्रेस वे पर टैंकर में पीछे से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौत

    Faridabad News
    Faridabad News: फरीदाबाद में एक्सप्रेस वे पर टैंकर में पीछे से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौत

    फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad Road Accident: दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टैंकर में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को काबू कर लिया है लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। Faridabad News

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के गांव कनेरा निवासी बृजेश कुशवाहा और अमर सिंह बाइक पर सवार होकर नोयडा के लिए जा रहे थे। दोनों नोयडा के सेक्टर 83 में बनी रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में काम करते थे। सुबह 10 बजे उनकी बाइक सेक्टर 37 के पास आग चल रहे टैंकर से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

    मुंबई से दिल्ली जा रहा था टैंकर | Faridabad News

    जानकारी के अनुसार टैंकर मुंबई से दिल्ली के लिए जा रहा था। जो सुरभि ट्रांसपोर्ट लिमिटेड कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। टैंकर से बाइक टकरा जाने के बाद चालक टैंकर को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को पीछा करते देख चालक टैंकर को गांव मीठाका के पास बायपास रोड पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    पुलिस ने शवों को अस्पताल भिजवाया

    रोड हादसे की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि टैंकर को काबू कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। Faridabad News

    यह भी पढ़ें:– प्रताप स्कूल के नितेश व अमन वियतनाम के लिए रवाना